चितरंजन स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर एक की मौत
मिहिजाम | चितरंजन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह अप लाईन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में रहने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भुवनेश्वर मंडल उम्र करीब 45 वर्ष के रुप में की गई है। मृतक मिहिजाम के रेलपार इलाके का निवासी था। घटना के बाद चित्तरंजन जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जीआरपी सूत्रों के मुताबिक मृतक लोकल ट्रेन में चढ़ने के दरम्यान फिसल कर नीचे गिर गया। जिससे उसका दाहिना हाथ कट गया। घटना में उसके माथे पर भी गंभीर चोटें आयी थी। बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई उसके मुछ देर पहले ही उक्त व्यक्ति को स्टेशन पर देखा गया था। लोकल ट्रेन अचानक गति पकड़ चुकी थी इस वजह से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा था।