पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर, रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जामताड़ा | जामताडा मिहिजाम मुख्य सड़क पर गुरूवार को बेवा गांव के निकट घटित सडक दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। घटना के बारे में बताया गया है कि शहरडाल गांव निवासी समापद पाल पिता स्व फूल किशोर पाल अपनी पल्सर बाइक संख्या डब्ल्यूबी 38 एके 2164 से जामताड़ा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में जामताड़ा की ओर से आ रही पिकअप वैन संख्या जेएच 10 बीटी 2856 से बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बाइक का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया।

समापद के माथे, पैर व हाथ में काफी चोट लगी है। सिर फटने से रक्त भी बहने लगा था। स्थानीय लोगों ने मौके से घायल को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। मौके से भीड़ ने पिकअप वैन के चालक कुमारडुबी निवासी नदीम अंसारी को पकड लिया। पुलिस बल ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है।
खबरें और भी हैं...