पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narayanpur News Orientation Module Training Of Package Coordinators Of Tejaswini Project

तेजस्विनी परियोजना के संकुल समन्यवकों का उन्मुखीकरण मॉड्यूल प्रशिक्षण प्रारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि विज्ञान केन्द्र बेना में तेजस्वी परियोजना का चार दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था ह्यूमन पीपुल टू पीपुल इंडिया के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जामताड़ा के चार प्रखंड फतेहपुर, नारायणपुर, जामताड़ा, करमाटांड़ के क्लस्टर समन्वयक का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जोनल पदाधिकारी दीपायन पाणिग्रही तथा डीपीएम जयंत भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धघाटन किया। मंच संचालन शान्ति गोपाल महतो एवं सुष्मिता पाणिग्रही ने किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक दीपायन पाणिग्रही ने कहा कि तेजस्विनी परियोजना के उद्‌देश्य, रुपरेखा, संरचना, सामाजिक भागीदारी में सभी को संगठित होकर काम करने हेतु प्रशिक्षित किया गया है। 14 से 24 साल के किशोरी तथा युवतियों के जीवन में हो रहे उतार चढ़ाव पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। इस मौके पर डीपीएम जयंत भगत ने किशोरी एवं युवतियों के आर्थिक, सामजिक तथा जीवन कौशल के माध्यम से शिक्षा देकर स्वावलंबी बनाने की बात कही। साथ ही व्यवसायिक प्रशिक्षण देने की भी बात कही। मौके पर दीपक सिंह, पिपुल गुप्ता, सुदिप्तो भट्‌टाचार्या, बाबुलाल दास, विवेक कुमार सिंह, शान्ति गोपाल महतो, तापस समाद्दार, गौतम भगत, तरुण झा, सुष्मिता पाणिग्रहि, नयन मंडल, मनोरंजन दास सहित अन्य उपस्थित थे।

कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी।
खबरें और भी हैं...