- Hindi News
- National
- Narayanpur News People Will Be Linked With Employment By Training In Domestic Work
घरेलू कामकाज का प्रशिक्षण देकर लोगाें काे राेजगार से जोड़ा जाएगा
डाेमेस्टिक वर्कर सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा प्रखंड के कोरिडीह वन, सबनपुर, बोरवा सहित विभिन्न गावों का दाैरा कर आर्थिक रूप से कमजाेर वर्ग के लाेगाे काे काैशल विकास काे लेकर जागरूक किया गया। इस दाैरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर डोमेस्टिक वर्कर सेक्टर स्किल काउंसिल की जानकारी दी गई। माैके काउंसिल के झारखंड समन्वयक अनुभव अंकित ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान लोगाें की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें तरासने की और उन्हे अच्छा माैका देने की। बिना काैशल के लाेगाें काे बेहतर मंच नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि डोमेस्टिक वर्कर सेक्टर स्किल द्वारा घरेलू काम काज से संबंधित प्रशिक्षण देकर लोगाें काे राेजगार उपलब्ध कराना है। डोमेस्टिक वर्कर सेक्टर स्किल काउंसिल चाइल्ड कैयर, हाउस किपिंग, पेरेंटल कैयर, एल्ड्रिन कैयर, कूकिंग, जैसी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का काम करती है।
ग्रामीणों को जानकारी देते पदाधिकारी।