पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kundhit News People Will Quench Thirst With The Clean Water Of Solar Jalminar

सोलर जलमीनार के स्वच्छ पानी से लोगों की बुझेगी प्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलता था। लोग 1-2 किलोमीटर दूरी तय कर पानी लाने के लिए जाते थे। लोगों को दूषित पानी पीना पड़ता था। जब नदी पूर्ण रूप से सूख जाते है तब लोग छोटे-छोटे गड्‌ढे खोद कर गड्ढे के पानी को पिते थे। लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया हो इसके लिए सरकार ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाये हैं। गांव-गांव में सोलरयुक्त जलमीनार का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही जलमीनार से स्वच्छ पानी लोगों को मिल रहा है। महिलाएं जलमीनार के नल के सामने घड़ा रख देती है। नल को चालू कर देने पर खुद से पानी निकलता है। जिससे आसानी से घड़ा भी भर जाता है। वहीं दूसरी ओर इसमें बिजली की आवश्यकता नहीं है। सूर्य की रौशनी से यंत्र ओटोमेटीक काम करने लगता है। गांव-गांव में 14 वें वित्त आयोग से 3 लाख 84 हजार रुपए से सोलरयुक्त जलमीनार का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 4-4 नल लगे होते हैं। जिससे लोगों को अब लाईन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होना पड़ता है। लोगों को पानी लेने में अब आसानी होती है। अब गर्मी के दिनों में लोगों को आसानी से पानी मिल जायेगा। लोगों को गर्मी में प्यास बुझाने की चिंता नहीं सतायेगी।

गर्मी के दिनों में नहीं होगी किल्लत

जिप सदस्य भजहरि मंडल, जिप सदस्या सुभद्रा बाउरी, अंबा मुखिया गुनोमोनी हांसदा, बिक्रमपुर मुखिया सोनामोनी हांसदा, गायपाथर मुखिया बीरू मुर्मू, बागडेहरी पंसस अरूण मुखर्जी, ग्रामीण दिनानाथ मंडल, सेख ताजेर, पवित्र माजी,अब्दुल सत्तार, छोटन राय, मंटू माल आदि ने कहा कि पहले लोगों को नदी, जोरिया व चुआ का पानी पीना पड़ता था। चापाकल पर भी लोगों को लाईन लगाना पड़ता था। पर अब आसानी से लोगों को स्वच्छ पानी मिल जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी

लोगों को स्वच्छ पानी मिल रहा है। लोग आसानी से घड़े में पानी भर लेते हैं। लोगों को अब कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होना पड़ता है।\\\'\\\'
- गिरीवर मिंज, बीडीओ सह सीओ,कुंडहित।

सोलर पंप

इन गांवों में लग रहा है जलमीनार

नगरी पंचायत के लखीबाद, सुलुंगा और शिवराम,भेलुवा पंचायत के मोहीजोड़, धतला और हरिनारायण पुर, कुंडहित सदर पंचायत के कुंडहित और रूपनारायण पुर,बनकाठी पंचायत के भेलाडीह खैरापाड़ा और जीतुहीड़, गड़जोड़ी पंचायत के कालाजोड़ा और महुला, पालाजोड़ी पंचायत के जलालपुर, विजयपुर और बुराररडीह, अमलादही पंचायत के मगरायडीह,काटना और तिलादाबाद,खजुरी पंचायत के खजुरी, मझगड़िया और सिंगारपुर,गायपाथर पंचायत के दलचक और नामुमानधारा, बागडेहरी पंचायत के बागडेहरी, नवडीहा और लाईकापुर, सुद्रक्षीपुर पंचायत के सुद्राक्षीपुर, चंद्रपुर और माड़भांगा, बिक्रमपुर पंचायत के बिक्रमपुर और सटकी, अंबा पंचायत के अंबा,कालीकासुली, कुमरपुर,जगन्नाथपुर,सालदाहा और सियारसुली, बाबुपुर पंचायत के बाबुपुर, कमलीया और पाथरचुड़, मुड़ाबेड़िया पंचायत के मुड़ाबेड़िया, मुड़ाबेड़िया आिद में बन रहा है।
खबरें और भी हैं...