पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहाड़िया महिला से दुष्कर्म करने के अाराेपी काे पुलिस ने पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कूल से बच्चे काे लाने जा रही एक पहाड़िया महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म की यह घटना 4 मार्च को हुई थी। गुरुवार को देर शाम पीड़िता ने शिकारीपाड़ा थाना में रनईपहाड़ी के जुग्गु टुडू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी रनईपहाड़ी के जुग्गु टुडू को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि चार मार्च की दोपहर हरिनसिंगा से रनईपहाड़ी होते हुए शिकारीपाड़ा स्कूल में अपने बच्चे को लाने जा रही थी। पहले से घात लगा कर बैठे युवक रनईपहाड़ी के जग्गु टुडू अचानक उसके पास आकर उसकी कलाई पकड़ ली और जबरन जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को घटना के बारे में नहीं बताने की धमकी भी दी। गांव में पंचायती से मामला सुलझाने का प्रयास हुआ। पर मामला नहीं सुलझने पर गुरुवार को देर शाम को पीड़िता शिकारीपाड़ा थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि पीड़िता द्वारा थाना मे शिकायत दर्ज कराने के पांच घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...