- Hindi News
- National
- Jamtara News Police Arrested Two Accused For Looting 15 Lakh From Businessman39s Employee
व्यवसायी के कर्मचारी से 1.5 लाख लूट में पुलिस ने दाे आरोपियों काे किया गिरफ्तार
लूट में इस्तेमाल बाइक व 4 हजार रुपए बरामद
गत 29 फरवरी को जामताड़ा के व्यवसायी के कर्मी से घटित 1.5 लाख रुपए लूट की घटना को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट की घटना में संलिप्त सात अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। साथ हीं 4 हजार 140 रुपया भी जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम रज्जाक अंसारी पिता बाबूलाल अंसारी व अताउल अंसारी पिता रमजान अंसारी है। रज्जाक अंसारी मिहिजाम थाना क्षेत्र के बजरापाड़ा का रहनेवाला है जबकि अताउल बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पीपला का रहनेवाला है। अपराधियों की गिरफ्तारी के बारे में एसपी अंशुमन कुमार ने बताया कि घटना के बावत बिंदापाथर थाना में कांड संख्या 12/20 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कांड के उद्भेदन के लिए नाला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में चार पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित की गई थी। गठित टीम में नाला के इंस्पेक्टर हरेंद्र राय, बिंदापाथर के थाना प्रभारी भैया संजय कुमार नाथ साह व जगदीश प्रसाद सिंह को शामिल किया गया था। एसपी ने बताया कि घटना के बाद से पुराने अपराधियों का सत्यापन का कार्य किया गया। इस दौरान मिहिजाम थाना कांड संख्या 236/14 का जब सत्यापन किया गया तो वर्तमान लूट की घटना का तार जुड़ गया। अपराधियों से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों ने उक्त लूट कांड में अपनी संलिप्तता जताते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।
अपराधियाें में दाे सगे भाई भी
घटना को अंजाम देनेवाले सात अपराधियों में दो सगे भाई रज्जाक अंसारी व अनवर अंसारी है। दोनों मिहिजाम थाना क्षेत्र के बाजरापाड़ा का निवासी है। बताया गया कि रज्जाक व अताउल अंसारी को पुलिस ने गुरूवार 12 मार्च को बंदरडीहा से संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार के दोनों अभियुक्तों के पास से ब्लू रंग का अपाची मोटसाइकिल नंबर जेएच 21जे 4586 व 4 हजार रुपया के अलावा मोबाइल जब्त किया गया।
बताया गया कि घटना को अंतरजिला गिरोह के अपराधियों ने अंजाम दिया था। जिसमें जामताड़ा एवं धनबाद जिला के अपराधी शामिल थे। एक मास्टरमाइंड भी इस घटना में शामिल था जिसको लेकर पुलिस अभी गोपनीयता बरत रही है। एसपी ने कांड के उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत करने की भी बात कही है।
पकड़े गए अपराधियों काे भेजा जेल
जानकारी के अनुसार अपराध को अंजाम देने की योजना अपराधियों ने चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर बनाया था। योजना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने उक्त वाहन को लगातार वॉच किया। स्वीकारोक्ति बयान में अपराधियों ने कहा कि लगभग 15 दिनों तक उक्त वाहन को वॉच किया गया था। अपराधियों को पुलिस ने एसडीजेएम जामताड़ा के के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया है। घटना के बावत प्राथमिकी जामताड़ा थाना क्षेत्र के कोलाडाबर निवासी परिमल महतो ने दर्ज कराया था। अपराधियों के गिरफ्तारी व मामले का उद्भेदन पर जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने एसपी अंशुमन कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है।
जानकारी देते एसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर व पीछे गिरफ्तार अपराधी