पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
बागडेहरी|बागडेहरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती मुड़ाबेड़िया में वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने किया। होली पर्व के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों की कागजात, हेलमेट, डिक्की, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी।