ट्रांसफार्मर चोराें को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब
नाला|नाला प्रखंड क्षेत्र के सालुका पंचायत अन्तर्गत सुका गांव में लगे ट्रांसफार्मर बुधवार रात तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ली गई है। इस संबंध में ग्रामीण मिलन राय, निर्मल राय, दयामय राय, गोविंद राय, बलराम राय, मनोज राय, संजीत राय, श्रीमंत राय आदि ने बताया कि रात को अचानक बिजली चली गई। सुबह जब देखा तो ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर का सारा सामान अज्ञात चोरों ने लेकर भाग गए। विदित हो कि पिछले फरवरी माह से अबतक हदलबांक, मंझलाडीह समेत आधा दर्जन गांव में लगे ट्रांसफार्मर के सामानों की लगातार चोरी चुकी है। ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो जाने से गांव में अंधेरा छा गया है।