पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पर्व में पुलिस को कड़ी नजर रखने की जरूरत : एसपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुमका|होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने पुलिस सभागार में डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानेदारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पर्व में पुलिस को कड़ी नजर रखने की जरूरत है। सोशल मीडिया में लोग हर तरह की टिप्पणी करते हैं। कोई ऐसा पोस्ट न करे, जिससे शांति भंग होने की आशंका है। वैसे भी सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी रहेगी। पदाधिकारियों से हर बिंदु पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया है। रंग वाले दिन पुलिस को पूरी तरह से सतर्क रहना है। सुरक्षा के लिए मुख्यालय से 350 जवान मिले हैं। होली में पूरी तरह से पुख्ता व्यवस्था रहेगी। बताया कि होली में शराब की बिक्री को बंद करने के लिए उत्पाद विभाग के साथ छापेमारी की जाएगी। पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। कहीं से भी बिक्री की सूचना मिलती है तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अपील करते हुए कहा कि जनता को किसी से घबराने की जरूरत नहीं है। लोग खुलकर रंगों के पर्व होली का आनंद उठाएं। बैठक में डीएसपी श्रीराम समद, संतोष कुमार, एसडीपीओ अनिमेष नथानी, थानों के पुलिस निरीक्षक संजय मालवीय, वकार हुसैन, एसएन सिंह, नवल किशोर सिंह के अलावा सभी थाने के थाना प्रभारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...