पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamtara News Policeman Caught Carrying Another39s Bike Left After Questioning

दूसरे का बाइक ले जाते पकड़ाया पुलिस का जवान, पूछताछ के बाद छोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जामताड़ा | समाहरणालय परिसर में बाइक चोरी के शक में लोगों ने एक पुलिस जवान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह नारायणपुर निवासी विक्की कुमार उर्फ सुनील कुमार सिन्हा किसी काम से बाइक से समाहरणालय आया हुआ था। विक्की ने अपना बाइक समाहरणालय परिसर में खड़ा कर चाय पीने चला गया। कुछ देर बाद जब विक्की वापस आया तो देखा कि एक व्यक्ति उसके ग्रे कलर की बाइक जेएच 21ई 5964 होंडा सीबी साइन को लेकर जा रहा है।

विक्की ने जब उससे पूछताछ किया तो पता चला कि वह पुलिस का जवान है। उसके बाद विक्की ने दौड़कर बाइक सहित जवान को पकड़ लिया। उसके बाद कुछ समय बाद ही मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। तुरंत ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर जवान को पूछताछ के ले लिए जामताड़ा थाना ले आई। इस संबंध में उक्त जवान का कहना था कि गलती से वह इस व्यक्ति का बाइक लेकर जाने लगे थे। क्योंकि दोनों बाइक एक जैसा देखने में था। बता दें कि विक्की द्वारा जामताड़ा थाना में जवान के विरूद्ध किसी प्रकार का शिकायत दर्ज नहीं कराया है। वहीं दूसरी ओर समाहरणालय के कर्मियों ने उपायुक्त से मिलकर पूरे मामलें की निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया है। कर्मियों ने कहा कि लगातार समाहरणालय परिसर से कर्मी की बाइक की चोरी हुई है। अभी तक एक भी बाइक का बरामद नहीं हुआ है।
खबरें और भी हैं...