पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sahebgang News Preparation For Chaiti Durga Puja In Full Swing Decision To Organize Fair

चैती दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, मेले के आयोजन का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर मेला के भव्य आयोजन को लेकर हाजीपुर नयाटोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री 108 वसंती चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पूजा समिति के उपाध्यक्ष इंद्रदेव मंडल ने किया।इस वर्ष भी शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा का पूजनोत्सव शांति-सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही समिति के सदस्यों से कई आवश्यक बिन्दुओं पर विचार-विमर्श भी किया गया। बैठक के दौरान भव्य पूजा पण्डाल व तोरणद्वार,रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर की सजावट, श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध व शीतल पेयजल की व्यवस्था, मेला में खोये अथवा पाये गये बच्चों को उनके परिजन तक पहुंचाने हेतु सूचना केन्द्र की स्थापना,शांति सद्भावना बनाये रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल व सुरक्षा समिति के नौजवानों की तैनाती, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले तथा मिक्की माउस आदि जैसी व्यवस्थाओं का निर्णय लिया गया मौके पर समिति के उपाध्यक्ष ने मिर्जाचौकी में लगने वाले चैती दुर्गा मेला को ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र संगम सागर बताते हुए मेला के सफल आयोजन में नगर वासियों से सहयोग का आह्वान किया. वहीं समाजसेवी अरुण कुमार सिंह पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य ने चैती दुर्गा पूजा व मेला के आयोजन में अबतक सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेले के सफलता की जिम्मेदारी मिर्जाचोकि के तमाम ग्रामवासियों की है।

खबरें और भी हैं...