पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरानी प्रखंड कमेटी भंग करने का रखा प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम में रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रखंड कमेटी की एक बैठक विजय माजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन को अपेक्षाकृत अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार के कामकाज को जन-जन तक पहुंचाने संबंधी विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि नाला क्षेत्र में पार्टी के तत्वावधान में एक सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 19 मार्च को यहां से प्रतिनिधिमंडल रांची में पार्टी के वरीय पदाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के ही होने तथा प्रखंड कमेटी भंग कर नए सिरे से कमेटी गठन करने के विषय में भी प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर मृत्युंजय बनर्जी, समर माजि, गुलशन अली, गणेश मित्र, पंकज झा, परिमल हेम्ब्रम, लक्ष्मीकांत बनर्जी, मिमरान मिस्त्री, दीपक कुमार मंडल, मशहूर रहमान, पिंटू मिस्त्री, मनोज कुमार दास आदि उपस्थित थे।

नेताजी स्टेडियम में बैठक करते कांग्रेसी।
खबरें और भी हैं...