पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamtara News Pt Ishwar Chandra To Investigate The Possession Of Vidyasagar Library Dc

पं. ईश्वर चंद्र विद्यासागर पुस्तकालय पर कब्जे की सीअाे करेंगे जांच:डीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भू माफिया पर जमीन कब्जा करने का है अाराेप

राजकीय बुनियादी विद्यालय करमाटांड़ के प्रधानाध्यापक प्रभु मंडल ने उपायुक्त को पत्र लिखकर विद्यालय के पुराना भवन एवं पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर लाइब्रेरी को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग किया है तथा इसकी प्रति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य को भी प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी मिलने पर उन्होंने जामताड़ा उपायुक्त को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर कब्जा मामले की जांच कर सूचित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि करमाटांड़ प्रखंड स्थित पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन भू-माफिया द्वारा गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है। पूर्व में भी कई ज्ञापन दिया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पत्र में उल्लिखित है कि राजकीय बुनियादी विद्यालय करमाटांड़ का पुराना विद्यालय भवन एवं पंंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर लाइब्रेरी में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव निवासी रवींद्र मंडल, टिंकू मंडल, सुधाकर मंडल ने कब्जा करने के नियत से अपना दुकान एवं घर का सामान वगैरह भवन के अंदर रखा है। जब उन्हें मना किया गया तो कहा कि जहां तक जाना है जाओ, सामान नहीं हटेगा। इस बात की लिखित सूचना थाना आैर अंचलाधिकारी को दिया गया मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंचलाधिकारी ने कहने पर बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश के बाद ही खाली करवाएंगे। बता दें कि कार्रवाई के लिए दर्जनों आवेदन दिया जा चुका है किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि अपर समाहर्ता जामताड़ा के पत्रांक 924/19 का दिए गए आदेश का भी पालन अभी तक नहीं हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक होने के कारण ग्रामीण एवं सीएमसी सदस्य पूछते है कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए प्रक्रिया कहां तक आगे बढ़ा है।

जांच रिपोर्ट के बाद हाेगी कार्रवाई

सीओ करमाटांड़ को स्थल निरीक्षण कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। सीओ ने स्थल निरीक्षण किया है और कागजातों का अवलोकन उनके द्वारा किया जा रहा है। जांच के बाद सीएमओ को वस्तुस्थिति की जानकारी दी जाएगी। प्रथम द्रष्टया लगता है कि स्वामित्व को लेकर कुछ विवाद है जिसकी वैधता की जांच की जा रही है।\\\'\\\'
गणेश कुमार, डीसी जामताड़ा।

भव्य लाइब्रेरी बनाने की मांग लोगों ने की

इस ऐतिहासिक धरोहर भवन में लाइब्रेरी बने इसे लेकर तत्कालीन अंचलाधिकारी करमाटांड़ ने पत्रांक 65/17 को अनुशंसा कर जिला भेजा था। इसी आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति ने 8 अक्टूबर 18 को लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव पास कर विभाग को भेजा गया है। खरीद-बिक्री पर रोक लगाते हुए इसे भव्य बनाने की मांग की। विद्यालय में उपलब्ध कागजात के आधार पर जमीन को झारखंड सरकार के नाम से हस्तांतरित किया जाए।

पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर पुस्तकालय।

परिसर में लगा शीलापट्ट।
खबरें और भी हैं...