- Hindi News
- National
- Narayanpur News Puc And Uc Should Be Submitted Soon Pending The Construction Of Bd Bda
शाैचालय निर्माण के लंबित पीयूसी व यूसी जल्द जमा कराएं: बीडीअाे
प्रखंड विकास कार्यालय परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रखंड के विभिन्न ग्रामों की जलसहिया की समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने की। इस अवसर पर जल सहियाओं को शौचालय निर्माण को लेकर कई अहम निर्देश दिए। वैसे शौचालय जिसका निर्माण कार्य चल रहा है हर हालत में समय पर पूरा करना है। शौचालय संबंधी लंबित पीयूसी एवं लंबित यूसी जल्द से जल्द जमा करें। लंबित 764 शौचालय की सूची जमा करने के लिए कहा गया। साथ ही यूनिवर्सल के तहत बन रहे 2761 शौचालय का निर्माण कार्य मार्च महीने में हर हालत में पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता मदन मोहन सिंह, स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक जीतू मंडल के अलावा अन्य कर्मी एवं काफी संख्या में जलसहिया मौजूद थे।
बैठक में बीडीओ व अन्य।