पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sahebgang News Ramcharitmanas Navah Parayana Mahayagya Begins With Kalash Yatra In Jamdeha Of Gandayya

गांडेय के जमडीहा में कलश यात्रा के साथ रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांडेय|गांडेय प्रखंड के जमडीहा में गुरुवार को जल यात्रा के साथ रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ की शुरूआत हुई। विश्व कल्याणार्थ आयोजित महायज्ञ में गुरुवार को जय श्री राम के जयकारे तथा हवन पूजन से जमडीहा एवं आसपास के गांव भक्तिमय हो गये। आचार्य विद्या भूषण शास्त्री के सान्निध्य में गांडेय प्रखंड के जमडीहा कालीमंडा प्रांगण में हवन पूजन के साथ महिलाओं एवं कन्याओं ने विधिवत कलश लेकर पांच किलोमीटर दूर बराकर नदी तट पर पहुंचे जहां विधिवत पूजा के बाद कलश में जल भरकर महिलाएं एवं कन्याएं जमडीहा कालीमंडा प्रांगण स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे तथा विधिवत कलश स्थापित कर महायज्ञ की शुरुआत की। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे तथा हवन पूजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ढोल-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में भक्ति का अलग ही नजारा प्रस्तुत कर रही थी। जमडीहा कालीमंडा प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ को लेकर गठित यज्ञ कमेटी के राजेश यादव ने बताया कि आचार्य विद्या भूषण शास्त्री के सान्निध्य में आयोजित महायज्ञ में वृंदावन से आए प्रवचनकर्ता कन्हैयालाल द्विवेदी एवं मधुश्री प्रवचन से श्रद्धालुओं में भक्ति भाव जगाएंगे।
खबरें और भी हैं...