पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनरेगा राशि गबन मामले में 2 लाख की हुई रिकवरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाकुड़|जिले के हिरणपुर प्रखण्ड अंतर्गत मुर्गाडांगा पंचायत के सिउलीडांगा गांव में तालाब निर्माण योजना में हुई गबन मामले में अबतक 1 लाख 99 हजार 870 रुपये की रिकवरी की गई है। जबकि, शेष राशि जमा करने के लिए कुछ दिनों का समय लिया गया है। इस योजना के लूट मामले में संलिप्त पदाधिकारियों को रिकवरी का अल्टीमेटम दिया गया है। जानकारी के अनुसार विगत 11 मार्च 2020 को योजना की गबन मामले में शामिल तत्कालीन कनीय अभियंता रवि कुमार ने प्रखण्ड कार्यालय के नजारत में 84 हजार 870 रुपये, 13 मार्च को तत्कालीन पंचायत सचिव प्रेम किस्कु ने 85 हजार एवं रोजगार सेवक बुद्धेश्वर मुर्मू ने 30 हजार रुपये नजारत में जमा करा दिया है।29 मार्च 2017 को सामाजिक अंकेक्षण दल ने सिउलीडांगा गांव में योजना संख्या 91/डब्लूसी/2014 में ठाकुर हांसदा के जमीन पर तालाब निर्माण योजना की भौतिक जांच की थी।
खबरें और भी हैं...