पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेवानिवृत्त लिपिक को अपराधियों ने मारी गोली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार होली के दिन ही शहर के नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक से थोड़ी दूर आगे सुबह छह बजे राजा बगीचा निवासी सेवानिवृत्त लिपिक एवं ठेकेदार कश्मेश्वर सिंह को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। किसी तरह भागते हुए घायल कश्मेश्वर सिंह अपने घर पहुंचे और घर वालों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से मिलकर मामले की जानकारी ली| घायल कश्मीर सिंह ने बताया कि रोज की तरह सोमवार सुबह छह बजे वह अपने घर से निकलकर मॉर्निंग वॉक में जा रहे थे। उसी समय एक युवक ने आकर उनसे पूछा आपका नाम सत्येंद्र है। जिस पर उन्होंने कहा नहीं फिर उसने पूछा आप राजा बगीचा में रहते हैं। इस पर हां कहते ही युवक ने उन पर गोली चला दी। जिसमें एक गोली लग गई और दूसरी गोली उनके कमर के नीचे लग गई। युवक वहां से फरार हो गया किसी तरह जान बचाकर वो अपने घर पहुंचे। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू की।

घायल को देखने अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़।
खबरें और भी हैं...