भारत माइक्रो फाइनांस कंपनी के मैनेजर से लूट
मैथन ओपी क्षेत्र के गोगना कॉलोनी के तालाब के समीप गुरुवार कि दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने भारत माइक्रो फाइनेंस के मैनेजर हसन राजा से 2.18 लाख रुपए कि छिनतई की है। इस संबंध में भुक्तभोगी ने शुक्रवार को मैथन ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जामताड़ा जिले के पालाजोड़ी निवासी हसन राजा ने कहा कि वे भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर है। गुरुवार कलेक्शन के लिए निकले थे। कलेक्शन का लगभग 2.18 लाख रूपया बाइक के डिक्की में मौजूद था। जिसे अपराधियों ने जबरन मुझसे छीन लिया।