एसडीओ व एसडीपीओ ने देवघर सेंट्रल जेल में की छापेमारी
अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार देर रात को देवघर केंद्रीय कारागार में छापेमारी की गई। अधिकारियों के द्वारा कारा के सभी महिला एवं पुरुष वार्ड की गहन तलाशी ली गई। इसके साथ ही कारागार में लगे सीसीटीवी फुटेज करा परिसर के साथ विजिटर रजिस्टर आदि की भी जांच पदाधिकारी के द्वारा की गई। लगभग 90 मिनट तक अधिकारियों के द्वारा जेल में छापेमारी की गई एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर ने बताया कि कोई भी आपत्तिजनक सामान जेल के अंदर नहीं पाया गया है। छापेमारी टीम में दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
देवघर सेंट्रल जेल में छापेमारी करने पहुंची टीम।