पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्‌भागवत कथा प्रारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह प्रवचन का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के सिमलडुबी पंचायत अन्तर्गत बड़वा गांव के राधा- गिरिधारी मंदिर परिसर में शनिवार को वैदिक रीति रिवाज से कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावनधाम के सौनेन्द्र कृष्ण शास्त्री वत्सल जी महाराज एवं उनके सहयोगी अाचार्य हरिओम शर्मा, पुष्पेंन्द्र शास्त्री, राहुल कुमार, मदनमोहन कुमार तथा प्रफुल्ल दादा के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 108 कन्या मिट्टी के कलश ले कर शामिल हुए। शास्त्री वत्सल जी महाराज द्वारा मधुवाचॉक-नामुजललांई के शिला नदी घाट पर वैदिक मंत्रोचारण के साथ आह्वान एवं पूजन किया गया। 108 कलश में नदी से जल संग्रह करतेे हुए कन्या मंडली मधुवाचॉक-नामुजलांई के शिला नदी घाट से धर्म की जय हो, अधर्म की नाश हो आदि जयकारे एवं हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे राम आदि कीर्तन करते नामुजलाई, पाटनपुर, बाघमारा, डाढ़, वड़वा समेत लगभग तीन किलोमीटर तक क्षेत्र का भ्रमण किया। यात्रा पथ में पारंपरिक वाद्ययंत्र और मंगल ध्वनि के गूंजते रहने से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो उठा। भागवत स्थल तक पहुंचने तक की इस शोभायात्रा में कन्याओं के अलावा आसपास गांव के लोग काफी संख्या में बतौर दर्शनार्थी शामिल हुए। इस धार्मिक गतिविधि से क्षेत्र में भक्तिरस प्रवाह होनी लगी है। सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन श्रद्धेय तारिणी दास बाबाजी एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया है। कलश यात्रा में शामिल सभी कन्याओं के लिए आयोजक मंडली द्वारा शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था किया गया। इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह प्रवचन का शुभारंभ होने से वड़वा, मंझलाडीह, बाघमारा, डाढ़, सिमलडूबी, जलांई, नामुजलांई, पिपला, पाटनपुर, चड़कमारा, मोहनवॉक, वावुडीह, लाकड़ाकुन्दा, मोहजुड़ी, हदलवॉक, सुन्दरपुर सहित पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है। कलश यात्रा में विश्वनाथ महतो, सुबल महतो, गौतम महतो, प्रफुल्ल महतो, यमुना, कांचन महतो, केशव महतो, पार्थ कुमार महतो,आकाश कुमार महतो, आशिष कुमार, राधा देवी, कल्पना, चन्द्रावली, स्वटी, प्रति, गौरव महतो, सूरज कुमार सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

गोपाल मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा

कलश यात्रा में शामिल पंडित व अन्य।

नाला|नाला के दलाबड़ गांव के मंडल टोला में सोलह आना रैयत द्वारा नव निर्मित भगवान गोपाल मंदिर के शोधन संस्कार सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा। इस कार्यक्रम के प्रथम दिन मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें दलाबड़, कुमीरदाहा, आमलाजोड़ा, नलहटी, सुड़ियापानी, नाला, गोपालपुर आदि गांव के 108 कन्याओं ने भाग लिया। पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने गोपाल मंदिर परिसर से नीचे टोला स्थित दुर्गाभासा तालाब से कलश उठाया। मंगल ध्वनि और भगवान के जयकारे लगाते हुए सभी मंदिर परिसर पहुंचे। इस कलश यात्रा के दौरान पंडित महेश्वर तिवारी, संजीव कुमार चक्रवर्ती एवं दीनबंधु तिवारी के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक गतिविधि से आसपास का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।

कलश यात्रा में शामिल युवतियां।
खबरें और भी हैं...