पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधि-विधान से मनाया श्याम फाल्गुन महोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्याम बाबा को समर्पित मंत्रोच्चारण के बीच शनिवार की देर शाम कुंडूबंगला मोहल्ला स्थित श्री श्याम मंदिर में अखंड ज्योत पाठ व भजन कीर्तन हुआ। श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर भक्तिपूर्ण माहौल में पारंपरिक तरीके से बाबा का दरबार सजाकर शृंगार किया गया। साथ ही छप्पन भोग चढ़ाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश शर्मा ने वैदिक विधि विधान से बाबा की पूजा-अर्चना, ज्योत व हवन संपन्न कराया। महोत्सव के मद्देनजर समूचे मंदिर परिसर आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। पूजा के उपरांत ज्योति लेने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। माहौल उस समय भक्तिरस में सराबोर हो गया। जब गिरिडीह से आए प्रसिद्ध भजन गायक आकाश एवं परिचय की जोड़ी ने ‘’गाड़ी रोक ले ड्राइवर म्हारे खाटू जाना है, लीले घोड़े पर असवार करा थारी मनुहार, मना ले मेरे श्याम प्रभु, मोर छड़ी लहराई रे, देखो आए हैं खाटू नरेश, सांवरिया थारो नाम हजार रे की प्रस्तुति बाबा के चरणों में समर्पित किया। महोत्सव को सफल बनाने में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परमेश्वर लाल गुटगुटिया, सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल, बालमुकुंद बथवाल, रंजीत डालमिया, संजय अग्रवाल, मुन्ना कलबलिया, रोहित लच्छीरामका, अभिषेक गुटगुटिया, पुरुषोत्तम बथवाल आदि थे।

भक्तिपूर्ण माहौल में श्याम फाल्गुन महोत्सव में प्रस्तुित करते कलाकार।
खबरें और भी हैं...