- Hindi News
- National
- Dumka News Soldier Commits Suicide In Government House Investigation Into The Case Begins
सरकारी आवास में सिपाही ने की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू
पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहने वाले सिपाही 41 वर्षीय अरूण कुमार सिंह ने अपने ही आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक बिहार राज्य के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला था। बुधवार की देर शाम तक परिजन के नहीं पहुंचने पर शव को उतारा नहीं गया था। पुलिस रांची में रहने वाले भाई के आने का इंतजार कर रही है। परिजन के आने के बाद रात को ही मेडिकल कालेज में शव का पोस्टमार्टम होगा। प्रभारी उपायुक्त शेखर जमुआर ने इसका आदेश जारी किया है। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। 2005 बैच का जवान वर्ष 2015 से पुलिस लाइन में कार्यरत था और एटीएम कैश वैन में सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करता था। बुधवार को काम पर आने के लिए सहयोगी सुरक्षा कर्मी ने फोन किया तो कोई जबाव नहीं मिला। करीब 11 बजे सहयोगी पुलिस लाइन पहुंचे और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने के कारण शक हुआ। बाद में जवानों की मौजूदगी में एक सुरक्षा कर्मी ने पीछे से दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। धक्का देने पर खोला तो नायलौन की रस्सी से उसका शव लटक रहा था।
एक दिन पहले परिवार को घर भेजकर आया था वापस
मेजर संतोष कुमार ने बताया कि जवान अरूण की प|ी व दो बच्चे दस दिन घाटशिला से दुमका आए थे। आठ मार्च को वह सभी को छोड़ने के लिए घर गया। दस मार्च की सुबह वापस लौट भी आया। आवास में ही दस मार्च को होली की छुटटी मनायी। अगले दिन उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस लाइन में रहने वाले जवानों की माने तो मृतक का एक भाई रांची में रहता है। उसे दोपहर काे सूचना दे दी गई।
था। बुधवार को काम पर आने के लिए सहयोगी सुरक्षा कर्मी ने फोन किया तो कोई जबाव नहीं मिला। करीब 11 बजे सहयोगी पुलिस लाइन पहुंचे और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने के कारण शक हुआ। बाद में जवानों की मौजूदगी में एक सुरक्षा कर्मी ने पीछे से दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। धक्का देने पर खोला तो नायलौन की रस्सी से उसका शव लटक रहा था।
दोपहर बाद रांची से भाई ट्रेन से और मृतक की प|ी निजी वाहन से घाटशिला से दुमका आने के लिए निकल चुकी हैं। परिजनों की मौजूदगी में ही शव को उतारा जाएगा। जवान ने स्वयं घर के दरवाजे अंदर से बंद कर जान दी है।”
वाईएस रमेश, पुलिस अधीक्षक, दुमका
परिजन के इंतजार में लटका रहा शव
बुधवार की सुबह पुलिस को जवान के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। इसके बाद एसडीपीओ व नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस मृतक के भाई के आने का इंतजार कर रही है। हालांकि एसपी वाईएस रमेश के आग्रह पर प्रभारी उपायुक्त ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने की अनुमति प्रदान कर दी अौर इसके लिए दंडाधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया।