पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mihijam News Sports Related Material Will Be Purchased With One And A Half Lakh Rupees

डेढ़ लाख रुपए से खरीदी जाएगी खेल से जुड़ी सामग्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं, खेलकूद एवं किट सामग्री क्रय से संबंधित चर्चा की गई

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त गणेश कुमार की अध्यक्षता में खेल विभाग के साथ बैठक की गई। जिसमें डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं, खेलकूद एवं किट सामग्री क्रय से संबंधित चर्चा की गई। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला को डेढ़ लाख राशि का आवंटन प्राप्त हुआ है। इस राशि को मिहिजाम में अवस्थित दो डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं के आवश्यकतानुसार खेल किट एवं खेल सामग्री का क्रय किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षकों ने खेल सामग्री के क्रय की मांग की गई। खेल समिति को क्रय कोटेशन के आधार पर ही करने का निर्देश दिया गया, ताकि सामग्रियों की खरीदारी में पारदर्शिता बनाए रखी जा सके। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी प्रधान मांझी, जिला शिक्षा पदाधिकारी बांके बिहारी सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी उत्तम कुमार भगत, बैजू झा, प्रशिक्षक मोहम्मद इदरीश, विजय शंकर विश्वकर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...