- Hindi News
- National
- Dumka News Take Action On Vehicles Running Without Number Plates In The District Deputy Commissioner
जिले में बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनाें पर करें कार्रवाई : उपायुक्त
उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की बैठक की गई। बैठक में एनवायरनमेंटल एक्ट, रूल, गाइडलाइंस के नियमों के अनुपालन के संबंध में चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि बड़ी वाहनों से वायु प्रदूषण की शिकायत बढ़ रही है। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बिना वाहन संख्या के चल रहे बड़ी वाहनों को चिन्हित कर 1 सप्ताह के अंदर विधिसम्मत करवाई करें। वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु वाहनों की औचक जांच विभिन्न जगहों पर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जितने भी कंडम घोषित वाहन को चिन्हित कर जल्द से जल्द नीलाम किया जाए। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को चिन्हित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, नगरपालिका को निर्देश दिया कि माइक्रो सीवरेज प्लान के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के संग्रहण हेतु कार्य करे। उपायुक्त ने कहा कि दुमका से रामपुरहाट पथ पर पड़ने वाले क्रशरों द्वारा सीटीओ में उल्लेखित शर्तों का पूर्ण अनुपालन नहीं करने वाले पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि थर्माकोल एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद किया जाए और उसकी जगह पर साल-पत्ता इत्यादि का प्रयोग करें। बैठक में अपर समाहर्ता सुनील कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक पदाधिकारी नगरपालिका व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
पर्यावरण समिति की बैठक करते उपायुक्त व अन्य पदाधिकारी।