पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधानसभा अध्यक्ष से मिला शिक्षक संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात की। फतेहपुर प्रखंड के बड़वा गांव स्थित आवास पर स्पीकर को पुष्प माला पहना कर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। विस अध्यक्ष को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म हो, अल्पसंख्यक, अनुदान प्राप्त विद्यालयों को पूर्ण सरकारी करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, लंबित प्रोन्नति, वरीय वेतनमान, प्रवरण वेतनमान शिक्षक को दिया जाना चाहिए तथा राज्य में प्रधानाध्यापकों की रिक्तियों को अविलंब भरने आदि मुख्य मांगे शामिल है। इस क्रम में प्लस टू उच्च विद्यालय मंझलाडीह के प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल ने कहा कि आगामी 5 अप्रैल को मंझलाडीह विद्यालय परिसर में शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन होगा। उक्त सेमिनार मे मुख्य अतिथि विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो होंगे। अध्यक्ष ने आमंत्रण स्वीकार किये और उन्होंने कहा कि शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन होगा। शिक्षक और छात्रों के हितों की कतई अनदेखी नहीं होगी। दिल्ली शिक्षा मॉडल झारखंड में लागू होगा। उन्होंने शिक्षक समाज से अपील किया कि आपलोग पूरी निष्ठा से बच्चों को शिक्षा प्रदान करें आपलोगों के हितों की सरकार ख्याल रखेगी। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के दिलीप कुमार अजय कुमार, अतुल चंद्र महतो, अजित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष को माल्यार्पण करते लोग।
खबरें और भी हैं...