- Hindi News
- National
- Narayanpur News Teenagers And Girls In The Age Group Of 14 To 24 Face Many Obstacles
14 से 24 तक आयु वर्ग की किशोरी व युवतियों के सामने आती हैं कई बाधाएं
झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड महिला विकास समिति द्वारा संचालित ह्यूमन पीपुल टू पीपुल इंडिया के तत्वावधान मे तेजस्विनी परियोजना जामताड़ा के कृषि विज्ञान केन्द्र बेना जामताड़ा में चार प्रखंड क्रमशः फतेहपुर, नारायणपुर, जामताड़ा, करमाटांड़ के क्लस्टर समन्यवक का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। एनपीएम पदाधिकारी धरम पाल गुज्जर जोनल पदाधिकारी दीपायन पाणिग्रही मौजूद थे। मंच संचालन क्षेत्र समन्यवक शान्ति गोपाल महतो एवं तरुण झा ने किया। गुज्जर ने क्लस्टर समन्यवक का दो दिवसीय प्राथमिक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थी का प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कहा गया कि 14 से 24 आयु वर्ग के किशोरी एवं युवतियों को जमीनी स्तर के सदस्यों को समाज में अनेक तरह के बाधाओं का सामना करना पड़ता है। अभी भी नारी सशक्तिकरण नहीं हुआ है उन्हें अनेक तरह के बंधन में बंधा गया है। जिला में कुल 584 तेजस्विनी क्लब का गठन किया गया है जिसमें 27000 हजार किशोरी एवं युवतियों को एक संगठन के रुप में जोड़कर सामजिक कुप्रथा बाल विवाह, बाल श्रम, कम उम्र में मां बनने का दबाव, शिक्षा का अधिकार से वंचित होना, रोजगार से वंचित रहने आदि के विषय रोकथाम लगाने के लिए तेजस्विनी परियोजना को राज्य में लाया गया है। कहा कि जिससे किशोरी युवतियों को स्वलंबन बनाना तथा हर क्षेत्र मे आगे बढाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक पाणिग्रही ने तेजस्विनी परियोजना के उद्देश्य, रुपरेखा, संरचना, सामजिक भागीदारी में सभी को संगठित होकर काम करने हेतु प्रशिक्षित किये तथा 14 से 24 साल के किशोरी तथा युवतियों को के जीवन मे हो रहे उतार चढ़ाव पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिये। मौके पर डीपीएम जयंत भगत ने किशोरी एवं युवतियों को आर्थिक, सामाजिक तथा तेजस्विनी बनाने के लिए तेजस्विनी परिवार के सदस्यों को जीवन कौशल के माध्यम से शिक्षा तथा व्यवसायिक प्रशिक्षण देख स्वलंबन बना रही है। मौके पर डीआरआईयू के जिला समन्यवक दीपक सिंह, प्रशिक्षक बाबूलाल दास, विवेक सिह, शान्ति गोपाल महतो, तापस, गौतम भगत, तरुण झा, नयन सहित अन्य मौजूद थे।
प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि।