पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narayanpur News Tension In The Area Over The Stone Pelting Incident On Holi Kirtan Troupe

होली की कीर्तन मंडली पर पथराव की घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह टू में होली के अवसर पर एक धार्मिक स्थल के पास से होली के जुलूस पार होने को लेकर दो समुदाय में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को नारायणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार उपाध्याय ने की। मौके पर दोनों पक्ष के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया। वहीं दोनों पक्षों की शिकायत आने के बाद पुलिस ने 22 नामजद लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार होली के दिन उक्त गांव में एक धार्मिक स्थल के पास से होली के गुजरने को लेकर दोनों समुदाय के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। यहां तक कि पत्थरबाजी की भी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। फिर पत्थरबाजी के विरोध स्वरूप एक पक्ष के लोग सड़क पर बैठ गए। घटना की सूचना पाते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य उस गांव में जाकर स्थिति को काबू में किया एवं वहां पर स्थिति नियंत्रित किया। इस घटना को लेकर दोनों ही पक्ष द्वारा नारायणपुर थाना में अलग अलग आवेदन दिया गया है।

इनलाेगाें के विरुद्ध हुअा मामला दर्ज

नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह में होली को लेकर घटित घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया। उक्त आवेदन पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। गांव के राजेंद्र शाह द्वारा दिए आवेदन में इस्लाम अंसारी, आशाउद्दीन अंसारी, जवार मियां, गुड्डू अंसारी, समद मियां, कादिर मियां, सुदीन अंसारी, सनाउल अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, यीशुब अंसारी, तेजाउल अंसारी एवं छोटू मियां को अभियुक्त बनाया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध नारायणपुर थाना में कांड संख्या 29 /2020 दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी भादवि की धारा 147, 148 ,149 ,323 ,337 ,396 एवं 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरा आवेदन एहसान अंसारी द्वारा दिया गया। जिसमें प्रकाश शाह, मनोज साह, संजय साह, अजय साह, राजेंद्र शाह, पुरुषोत्तम साह, गौतम साह,अनूप शाह ,अनिल साह, रोहित शाह एवं प्रीतम शाह को अभियुक्त बनाया गया है। इस संबंध में थाना कांड संख्या 30 /2002 धारा 143, 295, 337 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

दाेनाें पक्षाें ने लगाए अलग-अलग आरोप

त्याेहार में गड़बड़ी किया ताे हाेगी कार्रवाई

शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने कहा कि उक्त गांव में जो घटना हुई है वह बहुत निंदनीय है। कहा गया कि सभी लोग पर्व त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। अगर कोई गड़बड़ करेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और माहौल बिगाड़ने वालों को छोड़ा भी नहीं जाएगा। अगर कोई घटना घटती है तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। कानून को हाथ में ना लें, लोग इस बात को समझें कि सबको एक ही समाज में रहना है। कोई भी किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचावें। सभी प्रकार का धर्म स्थल पूजनीय है। इस बात को ध्यान में रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार एवं थाना प्रभारी अजित कुमार एवं उक्त पंचायत के मुखिया के अलावा उक्त ग्राम के दोनों ही पक्ष के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर होली के अवसर पर नारायणपुर के कोरीडीह टू में दो समुदायों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों ही पक्ष द्वारा थाना में अलग-अलग आवेदन दिया गया है। एक पक्ष द्वारा आवेदन में कहा गया कि होली के दिन वे लोग हर वर्ष की तरह कीर्तन मंडली को लेकर गांव के शिव मंदिर के पास गए थे। वहां से लाैट रहे थे कि एक दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मस्जिद के पास सुनियोजित साजिश के तहत पत्थर एवं हथियार से हमला कर दिया। अन्य पक्ष द्वारा दिए आवेदन में आरोप लगाया गया कि होली की टोली में शामिल होकर उसके धार्मिक स्थल पर रंग छिड़क दिया एवं पत्थरबाजी भी की गई। यह भी कहा गया कि इसके पूर्व मुस्लिम टोला की ओर टोली नहीं आती थी।

दाेनाें पक्षाें के 22 नामजद लाेगाें काे बनाया गया अभियुक्त

शंाति समिति की बैठक में एसडीपीओ बीडीओ व अन्य।
खबरें और भी हैं...