पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoghar News The Body Of A Youth Missing Since 6 Days Was Recovered From The Pond

6 दिन से लापता युवक का शव तालाब से बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गझंडी टोला डगडगवा से गत 6 दिन से लापता 20 वर्षीय युवक विक्रम कुमार यादव का शव गझंडी जंगल से सटे पकरी तालाब से गुरुवार को बरामद किया गया है। युवक गत 6 मार्च की सुबह 3 बजे घर से बिना कुछ कहे बिना निकलकर कहीं चला गया था।

शाम तक घर वापस नहीं आने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। इसे लेकर युवक के पिता रामविलास यादव ने तिलैया थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। लापता होने के दो दिन बाद जंगल में तालाब के समीप ही युवक का स्वेटर व गंजी परिजनों ने बरामद किया था।

गुरुवार को भी परिजन खोजबीन में जुटे थे। इस क्रम में तालाब में युवक का बाल दिखाई पड़ा, जिसके बाद लोगों ने शव को बाहर निकाला। मृतक के पिता की ओर से थाना को दिए गए आवेदन में किसी पर कोई संदेह नहीं जताया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

कपड़ा बेचने आए दो युवकों ने घर से चुराए मोबाइल

झुमरीतिलैया | भालोटिया मुहल्ला श्याम बाबा पथ निवासी विजय पोद्दार ने थाने में आवेदन देकर कपड़ा बेचने वाले दो अज्ञात युवकों पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर लेने का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि 11 मार्च को वे निजी कार्य से बाहर गए हुए थे और उनके घर में उनकी प|ी अकेली थी, जो पूजा कर रही थी। इसी दौरान कपड़ा बेचने वाले दो लड़के घर में घुसे और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जब वे 12 मार्च को देवघर से लौटे थे, तो सारी बातें की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कारण स्पष्ट नहीं, पिता ने कहा- किसी पर संदेश नहीं

खबरें और भी हैं...