पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुपाेषण के विरुद्ध लाेगाें काे जागरूक करने के लिए रथ को किया गया रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुपोषण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने को लेकर गुरुवार को कुपोषण जागरूकता रथ रवाना किया गया। समाहरणालय परिसर से उपायुक्त वरुण रंजन के ने विभिन्न क्षेत्रों में आम जनों को कुपोषण के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को रवाना किया गया।

पोषण रथ के माध्यम से जन समुदाय के बीच अब ना रहे कुपोषण एवं बेहतर पोषण-देश रौशन का संदेश दिया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि देश से कुपोषण को मिटाने हेतु 08 मार्च से 22 मार्च तक राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसका आज जिले में शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम में उपायुक्त वरुण रंजन एवं वरीय पदाधिकारियों के द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलने वाली टेक होम राशन के प्रचार-प्रसार हेतु टीएचआर पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया है, जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के संतुलित आहार की जानकारी दी जाएगी, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों तंदरुस्त रहे। आज के कार्यक्रम में उपायुक्त श्री रंजन के नेतृत्व में सभी लोगों के द्वारा कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। अभियान को एक देशव्यापी जन आंदोलन बनाते हुए हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण का संदेश पूरी क्षमता के साथ पहुंचाने का शपथ लिया गया।

पोषण रथ को रवाना करते उपायुक्त व अन्य।
खबरें और भी हैं...