- Hindi News
- National
- Nala News The Hidden Incidents Were Peacefully Celebrated In The Coalfield
छिपपुट घटनाअाें काे छाेड़ कोयलांचल में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई हाेली
झरिया काेयलांचल व अास-पास के क्षेत्राें मे छिटपुट मारपीट की घटनाअाें काे छाेड़कर शांतिपूर्ण तरीके से अापसी भाईचारे के साथ रंगाें का त्याेहार हाेली मनाया गया। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व हुड्दंगियाेंं से िनपटने के लिए प्रशासन काफी सक्रिय रही। सभी चाैक-चाेराहाें पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे।
हाेली के पूर्व संध्या पर पारंपरिक ढाेल नगाड़ाें के साथ पूजा-अर्चना कर श्याम मंदिर परिसर, नंबर बस स्टैण्ड, नई दुनिया, बनियाहीर मैदान, बस्ताकाेला, भगतडीह, गाेलकडीह, मुकुंदा, एमअाेसीपी, घनुडीह, लाेदना, बाबू बासा, लाेदना बाजार, लाेदना माेड़, फुसबंगला, डिगवाडीह, पाथरडीह, चासनाला, सुदामडीह, भाैरा, गाैरखूंट्टी अादि क्षेत्राें में हाेलिका दहन किया गया। लाेगाें ने अपने-अपने घराें से पकवान, गाेबर के अाेपले अग्नि में डालकर शांति की कामना की। साेमवार काे लाेगांे ने रंग गुलाल एक-दूसरे काे लगाकर हाेली का त्याेहार मनाया। एक दूसरे के घर जाकर तिलका हाेली खेली कर हाेली शुभकामनाएं दी। वहीं झरिया के चार नंबर स्थित मां मंगला चंडी काली मंदिर से अारएसएस के स्यंव सेवकाें की टाेली ढब अाैर पारंपरिक ढाेल नगाढ़ाें के साथ हाेली के गीत गाते हुए नगर भ्रमण काे निकले।
स्वयं सेवकाें के घर -घर जाकर तिलक हाेली खेली। झरिया के चार नंबर बस स्टैण्ड, केला पट्टी, नई दुनिया, काेयरीबांध में रंग लगानेे काे लेकर हलकी नाेंक झाेंक की घटना हुई। सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंची। हुड़दंग करने वाले युवकाें काे खदेड़ा।
चासनाला में जगह-जगह हाेली मिलन समाराेह
चासनाला|रंगाेें के त्याेहार हाेली की पूर्व संध्या पर साेमवार काे चासनाला क्षेत्र में हाेली का सुमार सिर चढ़कर बाेला। जगह-जगह हाेली मिलन समाराेह का अायाेजन किया गया। हाेली के गीताें पर अाम से लेकर खास लाेगाेें तक ने झूमते रहे। सुदामडीह रीवर साइड स्थित लाल मैदान में पूर्व पार्षद बिजोल देवी एवं मासस नेता निताई महतो की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी फगुआ के गायककार व्यास मंटू राय ने एक से बढ़कर एक फगुआ गीतों पर लोगों को झूमने नाचने पर विवश कर दिया। वहीं चासनाला केके गेट बाबा प्रेमनाथ मंदिर के समीप क्रिकेट ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद की पूर्व महापौर इंदु देवी उपस्थित थीं। इस दौरान आरा भोजपुर से पधारे भोजपुरी फगुआ गायक सरगुन व्यास व उनकी टीम ने होली के गीतों में जमकर बाहर बरसाया। इंदु देवी ने कहा कि होली पर्व शांति सद्भावना एवं मिलन का त्यौहार है। मौके पर अजय कुमार, कांग्रेस नेता पंकज मिश्रा, शमशेर आलम, इम्तियाज अली, हरेराम पांडेय, सुनील यादव, दामोदर सिंह, भोला सिंह, विजय सिंह, त्रिलोकी सिंह अादि लगे रहे। इधर, मोहन बाजार परघाबाद भाजपा नेत्री पूनम देवी के आवासीय कार्यालय में होली मिलन समारोह किया गया। मौके पर अनिता देवी, संजू देवी, सारदा देवी, रेखा देवी, जुली देवी, ममता देवी, चित्रा देवी, नम्रता महतो आदि थे। वहीं फगुआ के गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।