डीजे की धुन पर नहीं नाचा ताे युवक की पिटाई
देवघर|थाना क्षेत्र के जयंती ग्राम गांव में डीजे के धुन पर नहीं नाचने पर एक युवक के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है । जख्मी युवक अजीत कुमार दास की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही विक्रम दास, रोकी कुमार दास, प्रभाकर दास कमल दास, संदीप कुमार दास को नामजद आरोपित बनाकर थाना में मामला दर्ज किया गया है । दर्ज प्राथमिकी में जख्मी युवक ने पुलिस को बताया कि वह होली के दिन राशन लेने के लिए गांव के ही दुकान में जा रहे थे । इस बीच रास्ते में सभी आरोपित डीजे बजा कर नाच झूम रहे थे । उन लोगों ने भी नाचने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया । इस बात पर सभी आरोपित एकमत होकर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया और उसके जेब से रुपए निकाल दिए । हो हल्ला होने पर ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे।