नाबालिग के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म
गाेड्डा|मेहरमा थाना क्षेत्र के छोटा बड़ा मानगढ़ पंचायत के एक गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां उनके पिता द्वारा 10 मार्च को लिखित सूचना मेहरमा थाना को दी गई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित के पिता ने गांव के ही फैयाज अंसारी, पिता-सलीम अंसारी, उम्र लगभग 23 वर्ष के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि 5 मार्च को उनकी लड़की संध्या करीब 7 बजे के आसपास शौच के लिए गई थी, जहां जबरन फैयाज द्वारा बगल के मकई के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुनः 6 मार्च को भी हथियार का भय दिखाकर अपने घर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 7 मार्च को जब बंगाल से पीड़िता के पिता आए तो सारी बात बताई।