पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoghar News Three Arrested Including Je In The Murderous Attack On Former Clerk

पूर्व लिपिक पर जानलेवा हमला मामले में जेई समेत तीन गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक के समीप राजा बगीचा निवासी डीआरडीए के पूर्व लिपिक कामेश्वर प्रसाद सिंह को गोली मारकर घायल कर देने के मामले को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन कर लिया। कांड में शामिल मुख्य साजिशकर्ता जिला परिषद के जेई दीपक यादव उसके बहनाेई प्रेमवंत कुमार व संताेष कुमार काे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के विषय में जानकारी देते हुए एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि देवघर पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि यह मामला पूरी तरह अज्ञात था। घायल के द्वारा गोली चलाने वाले की पहचान नहीं की गई थी। एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। जिसमें पुलिस ने मामले में संदिग्ध संतोष कुमार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की। जिसके बाद जिला परिषद के जेई दीपक यादव एवं उसके बहनोई प्रेमवंत कुमार जो कि पेशे से इंजीनियर हैं का नाम सामने अाया। घटना काे अंजाम देने के लिए बख्तियारपुर से दाे शूटर मंगाया गया था।

सेवानिवृत लिपिक पर पांच राउंड चलाई थी गाेली

दीपक यादव प्रेमवंत कुमार एवं संतोष कुमार के द्वारा षड्यंत्र के तहत कामेश्वर सिंह को जान से मारने के लिए बिहार के बख्तियारपुर से पीयूष कुमार एवं अंजेश कुमार दो शूटर को मंगाया गया। इसके लिए उन्हें 6 लाख दिया गया था। दोनों शूटर पीड़ित की लगातार निगरानी कर उनके दिनचर्या पर नजर बनाए थे और मौका देखते ही 9 मार्च की सुबह पीछा करते हुए तिवारी चौक के समीप 5 राउंड गोली चलाई गई, जिसमें एक गोली पीड़ित को लग गई। एसपी ने बताया कि दीपक यादव एवं प्रेमवंत कुमार के द्वारा संतोष कुमार को 6 लाख उसे मारन े के लिए दिया गया था। जिसमें संतोष कुमार ने 50 हजार अपने पास रख कर साढ़े पांच लाख दोनों शूटर को दिया था। पुलिस के द्वारा दोनों शूटर की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। प्रेमवंत कुमार को पुलिस ने बिहार के नालंदा जिला से गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी टीम में एसडीपीओ विकास चंद श्रीवास्तव, साइबर डीएसपी नेहाबाला, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल भी बरामद किया है।

क्यों करना चाहते थे लिपिक की हत्या

कामेश्वर प्रसाद सिंह डीआरडीए में लिपिक के पद पर कार्यरत थे और 2014 में सेवानिवृत्त हो गए थे| दीपक यादव जिला परिषद में जेई के पद पर संविदा पर कार्यरत है एवं प्रेमवंत कुमार जोकि संतोष कुमार का बहनोई है। यह सभी आपस में टेंडर मैनेज करने का काम करते थे। मधुपुर क्षेत्र के अंतर्गत दीपक यादव तथा कामेश्वर प्रसाद सिंह के साथ प्रेमवंत कुमार कंस्ट्रक्शन का काम करता था। कामेश्वर प्रसाद सिंह के ठेकेदारी के काम का टेंडर दीपक यादव के द्वारा पास कराया जाता था। लेकिन कामेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा इनका कमीशन कभी नहीं दिया जाता था। दो वर्ष पूर्व सांरवा में कंस्ट्रक्शन के कार्य में दीपक यादव द्वारा स्वयं के नाम पर कामेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा मेटेरियल मंगवाया गया, जिसका पैसा कामेश्वर प्रसाद सिंह को नहीं दिया गया। दीपक यादव के निजी तथा दैनिक कार्यकलापों में कामेश्वर प्रसाद सिंह का सदैव हस्तक्षेप रहता था। दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों के बारे जानकारी देते एसपी व अन्य।
खबरें और भी हैं...