तीन शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए
हंसडीहा थाना में चोरी की लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने तीन शातिर चोर सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में घर व दुकानों से लूटा गया सामान बरामद किया है। गिरोह के दो सदस्य की पुलिस तलाश कर रही है। सोमवार को आवास में जानकारी देते हुए एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि हंसडीहा के नोनीहाट में लगातार हो रही चोरी की घटना का उद्भेदन करने के लिए टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कौवाडीह गांव के मदन पंडित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह हंसडीहा के चिनाबड़ी गांव में अपनी ससुराल में रहता था। पूछताछ में उसने सारी चोरी की वारदात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर नोनीहाट के भदवारी निवासी नीरज साह व नोनीहाट पुराना बाजार के सनातन दास को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधी व बरामद सामान के साथ पुलिस।