पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साइबर अपराधियों पर नकेल कसें : एसपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसपी अंशुमन कुमार ने बुधवार को नारायणपुर थाना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न पहलुओं की जांच कर थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश एसपी ने दिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना के सभी प्रकार के पंजी एवं उसके रख रखाव की जांच की। थाना में कहीं भी गंदगी न हो इसको लेकर उन्होंने पूरे प्रांगण का एवं कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसपी ने थाना के कंप्यूटर रूम एवं सरिस्ता का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि कोई भी मामला लंबित नहीं रहे। कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर अपराधियों पर नकेल कसनी है। इसके अलावा चोरी, डकैती, लूट सहित अन्य गंभीर अपराध हत्या, बलात्कार आदि पर भी अंकुश लगाने को लेकर निर्देश दिए गए एवं कहा गया कि हर संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखनी है। ताकि कहीं भी कोई अपनी घटना न घटित हो। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रहे। उन्होंने पुलिस गश्ती को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...