सदस्यों को बताया उनके अधिकार और कर्तव्य
नारायणपुर|झारखंड महिला एवं बाल विकास समिति तथा ह्यूमन पीपुल टू पीपुल इंडिया के सहयोग से चल रहे तेजस्विनी परियोजना के तेजस्विनी क्लब फुटाहा में महिला दिवस के अवसर पर क्लब के सदस्यों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया। क्लस्टर कोऑर्डिनेटर पप्पू कुमार पोद्दार ने कहा कि इस आधी आबादी के बिना समाज और शंसार कि कल्पना नहीं की जा सकती, तो फिर इनकी उपेक्षा क्यों। क्लब के माध्यम से इन्हें सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप से आगे लाकर स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य है। महिलाएं भी पुरुषों के समान अपने मुकाम हासिल कर सकती है। वर्तमान में समाज में परिवर्तन हो रहा है महिलाएं हर क्षेत्र आगे बढ़कर कदम रख रही है। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए वुमेन्स डे मनाया जाता है। जब तक समाज की मानसिकता नहीं बदलेगी तब तकमहिलाओं से जुड़ी समस्याएंदूर नहीं किया जा सकता। मौके पर कल्याणी कुमारी, रीता मंडल, शाहनाज खातून, रुखसाना खातुन, रखी हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद थे।