पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehpur News Training Given For Providing Quality Education To Students

छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए दिया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीआरसी भवन फतेहपुर में एनसीआरटी की ओर से पांच दिवसीय गैर आदिवासी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में पचास शिक्षक शामिल है। बताया गया कि एक बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार के दिशा निर्देश पर एक लाख पच्चीस हजार रुपए खर्च किया जा रहा है। शुक्रवार को दो बैच का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कुल 100 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक अजय सिंह, मदन मोहन मरांडी, शान्तिमय माजी, रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को दिया जा रहा है। शुक्रवार को प्रशिक्षण के तीसरे दिन को लिंग विधिता, नेतृत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। मौके पर डीटीओ कृष्ण मनोहर, लेखापाल उमेश मंडल, गोपाल स्वरूप सिंह, नलिन हेम्ब्रम, विष्णु मंडल, आशीष कुमार सामांत, शोभा देवी, सविता देवी, माया देवी, मो सनाउल्लाह, विष्णु प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे।

प्रशिक्षण में उपस्थित महिला व पुरूष।
खबरें और भी हैं...