ट्रांसफार्मर क्वायल व तेल चोरी का नहीं हुआ उद्भेदन
कुंडहित | कुंडहित थाना क्षेत्र के बनकटी एवं नगरी गांव में पिछले दिन ट्रांसफार्मर का क्वायल एवं तेल चोरी होने का आज तक उद्भेदन नहीं हुआ है। उद्भेदन नहीं होने से ग्रामीण भयभीत है। जब क्षेत्र से ट्रांसफार्मर चोरी हो जाता है तो ग्रामीण भी असुरक्षित महसूस कर रहे है। आए दिन ट्रांसफार्मर एवं तेल चोरी होने से क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को ढिबरी युग में जीना पड़ता है।