पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoghar News Two Lakh Rupees Worth Of Liquor Confiscated For Holi In Jamui Smugglers Escaped

जमुई में होली के लिए लाई जा रही दो लाख रुपए की शराब जब्त, फरार हो गए तस्कर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को उत्पाद विभाग द्वारा की गई छापेमारी में एक सूमो गोल्ड वाहन से 2 लाख का विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के गिरिडीह से एक लाल रंग के सुमो गोल्ड वाहन पर भारी मात्रा में विदेशी शराब जिले में लाई जा रही है। सूचना के बाद एक जांच टीम को जमुई-देवघर मुख्य मार्ग चकाई मोड़ के समीप लगाया गया। जहां जांच के दौरान सुमो गोल्ड बीआर 11 ई 1991 वाहन से 11 कार्टून ब्लेंडरर्स प्राइड ह्वीस्की 750 एमएल तथा इंपीरियर ब्लू 375 एमएल एवं 9 कार्टून बरामद की गई जिसकी कीमत 2 लाख बताई जाती है। वही पुलिस को देख शराब कारोबारी बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उत्पात पुलिस ने वाहन के मालिक के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि होली में शराब बेचने के लिए शराब कारोबारी अलग-अलग तरीके से झारखंड से जिले में शराब का खेप ला रहे हैं।

जब्त शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम।
खबरें और भी हैं...