दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर
साहेबगंज|मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के भगैया सीमेंट एजेंसी दुकान के समीप बीती रात 10बजे दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गया। दुर्घटना के बाद घायल को ग्रामीणों के सहयोग से निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। मिली जानकारी अनुसार एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार मेहदी मोड़ के तरफ से मंडरो के तरफ जा रहा था और विपरीत दिशा की ओर से हीरो सुपर स्प्लेंडर बाईक सवार चुन्डा मुर्मू उम्र लगभग (30) वर्ष भगैया हाट से लौटकर अपना घर पिड़रा पंचायत के धौवकुटी गांव आ रहा था। उसी दौरान अचानक दोनों बाइक में टक्कर हो गया। मौके वारदात से अज्ञात मोटरसाइकिल चालक अपना मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया वहीं घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से भगैया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद घायल चुंडा मुर्मू को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना का मुख्य कारण पीडब्ल्यूडी सरकारी सड़क के किनारे गलत ढंग से वाहन लगाकर रखा गया था।