दो बाइक के टक्कर से एक महिला घायल
नारायणपुर | मुख्यालय के चंद्रपुर मोड़ के पास गोविंदपुर साहिबगंज पथ पर दो बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। महिला जुलेखा बीवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं जा रही थी। तभी एक अन्य मोटरसाइकिल से उक्त स्थान पर टक्कर हो जाने से वह गाड़ी से गिरकर घायल हो गई। उसके सिर पर चोटें आई है। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में कराया गया।