शिक्षकों को दिया गया यू डायस की प्रशिक्षण
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शैक्षिक सूचना प्रणाली के तहत यू डाइस का एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को मध्य विद्यालय नया बाजार में आयोजित किया गया।इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को यू-डायस प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षा परियोजना बीपीओ दीपक मंडल ने उपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ, भौतिक सुविधाएं एवं उपकरण, आय एवं व्यय, विद्यालय की सुरक्षा, विद्यालय संबंधी सभी आंकड़े भरने, विद्यालय के बच्चों के आंकड़े, आधारभूत संरचना, शिक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी, बच्चों की उपलब्धि स्तर, बिजली, बेंच डेस्क एवं शौचालय इत्यादि के आंकड़े को सही-सही भर कर शनिवार तक प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा करने का निर्देश दिया गया। यू-डायस से संबंधित अन्य जानकारियां भी दी गई। मौके पर शिक्षक गण दिलीप कुमार,सुशील चंद्र साहा,अरुण कर्मकार,प्रदीप कुमार सिंह,कृष्णा कुमारी, लाला उरांव,जगदेव महतो, स्नेह शंकर सहित अन्य भी उपस्थित थे।
के आंकड़े, आधारभूत संरचना, शिक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी, बच्चों की उपलब्धि स्तर, बिजली, बेंच डेस्क एवं शौचालय इत्यादि के आंकड़े को सही-सही भर कर शनिवार तक प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा करने का निर्देश दिया गया। यू-डायस से संबंधित अन्य जानकारियां भी दी गई। मौके पर शिक्षक गण दिलीप कुमार,सुशील चंद्र साहा,अरुण कर्मकार,प्रदीप कुमार सिंह,कृष्णा कुमारी, लाला उरांव,जगदेव महतो, स्नेह शंकर सहित अन्य भी उपस्थित थे।
साहेबगंज राजमहल में यू डायस का प्रशिक्षण प्राप्त करते शिक्षक