- Hindi News
- Deoghar News Union Minister Arjun Muda Prayed In Baba Temple
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मंुडा ने बाबा मंदिर में मत्था टेका
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार सुबह सत्संग आश्रम में आयोजित दो दिवसीय अनुकुल चंद्र ठाकुर के आगमन दिवस के मेला में दर्शन को लेकर देवघर पहुंचे। सोमवार सुबह जसीडिह स्टेशन उतरे जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सत्संग आश्रम में आर्शीवाद लेने पहुंचे। सत्संस आश्रम में आशीर्वाद लेने के बाद बाबा मंदिर पहंुचे। जहां बाबा के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वे पंडा धर्म रक्षिणी कार्यायल पहंुचे, जहां सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ सहित सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं उन्हाेंने सरदार पंडा से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। बाबा के दर्शन के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तरह विधानसभा में भी इस बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। जनता अब सिर्फ विकास देखना चाहती है और भाजपा को ही देखना चाहती है।
मंदिर पहुंचे अर्जुन मुंडा।