ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
देवघर|मधुपुर जोड़ामो हॉल्ट रेल मार्ग के बीच पोल संख्या 294 / 14 के समीप बुधवार देर शाम अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। रेल थाना प्रभारी हरेराम दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा गांव निवासी हरगौरी महतो के रूप में की गई है। सूचना पर मृतक के परिजन रेल थाना पहुंचे। गुरुवार को पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में परिजनों के बयान पर मधुपुर जीआरपी में यूडी केस दर्ज किया गया है।