बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
साहेबगंज|बेमौसम बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गई सर्दी फिर से वापस आ गई है देर शाम तक फिर से बक्से में रखे ठंड के कपड़े निकलने लगे हैं| बेमौसम बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान रवि फसल को होने का अनुमान है। शुक्रवार की देर रात से रुक-रुक कर हो जाएगी बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार की सुबह बारिश का सर सड़कों पर भी देखने मिला जहां काफी कम आवागमन देखी गई अधिकतर लोग सर्दी की वापसी के बाद घरों में ही दुबके रहे। ठंड के जो वस्त्र रख दिए गए थे वह वापस निकालने को मजबूर हो गए हैं लोग। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली सूचना के अनुसार रवि की खड़ी फसल को देश मौसम बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है।