पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वनांचल ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खुला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरमसिया मोड़ पर झारखंड राज्य ग्रामीण वनांचल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजकुमार चटर्जी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। शाखा प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र खोलने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक कल्पना मंडल ने कहा कि ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने का कार्य किया जाएगा। खासकर बुजूर्ग व बच्चों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। मौके पर कंचन मंडल, सलील कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

उद्घाटन करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...