दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट, हालत गंभीर
दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट की गई। मारपीट में महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई है। मायके वालों ने गुरुवार को विवाहिता साजिया बीवी को इलाज के लिए दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता शाजिया बीबी उर्फ हिना के फर्द बयान पर पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से पति कौशर खान उर्फ अमर खान, भैंसुर फिरोज खान, पप्पू खान सहित सास मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले मारपीट कर जान से मारने की नीयत से जबरन जहर पिलाने का प्रयास किया गया। उसकी शादी वर्ष 2004 में लखीकुंडी निवासी कौशर खान के साथ हुई थी।