पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतियाेगिता में महिलाअाें ने दिखाई प्रतिभा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजमहल इकाई द्वारा रविवार को छात्राअाें व महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृति सिंह, मुख्य अतिथि नगर पंचायत के सफाई कर्मी मंजू देवी, विशिष्ट अतिथि नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप, विभाग संयोजक श्रवण कुमार रमन, नगर अध्यक्ष रीना राय व वार्ड आयुक्त रेखा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंजू देवी ने कही कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक सफाई कर्मी को मुख्य अतिथि बनाकर जो सम्मान दिया गया है निश्चित ही इससे प्रतीत हो रहा है कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। म्यूजिकल चेयर तीन खंडों में आयोजित की गई. जिसमें प्रथम महिला के ग्रुप में प्रथम स्थान रूबीदा बीवी, द्वितीय स्थान स्वीटी रानी व तृतीय स्थान फरीन ने प्राप्त किया. वहीं दूसरे खंड में प्रथम स्थान गायत्री रजक, द्वितीय स्थान शबनम रजक व तृतीय स्थान निहारिका भारती ने प्राप्त किया. वहीं छोटे बच्चियों के ग्रुप में प्रथम स्थान ऋषिका कुमारी, द्वितीय स्थान संजना झा, व तृतीय स्थान मुन्नी कुमारी ने प्राप्त किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नरगिस, द्वितीय स्थान सुहानी, व तृतीय स्थान तनुश्री दत्ता ने प्राप्त किया।

महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

साहेबगंज|अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को दहला अंतर्गत जद्दू मोड़ के समीप आंगनवाड़ी केंद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता नवीन कुमार निर्माण ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए शिविर में उपस्थित महिलाओं को बताया कि आज महिला पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। श्री निर्माण ने कहा कि आज की महिला चंद्रमा पर जा चुकी है और पूरे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है आज महिला वैज्ञानिक से लेकर पायलट का कार्य बखूबी निभा रही है इसके अलावा वे अपने घर को भी संजो कर रखती है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
खबरें और भी हैं...