शिशु विद्या मंदिर में मनाया महिला दिवस
जामताड़ा|नेहरू युवा केंद्र, जामताड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिशु विद्या मंदिर जामताड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयाेजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश प्रसाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मिहिजाम, सत्यमेव जयते फाउंडेशन की सचिव रीता शर्मा, शिक्षिका ज्योति प्रसाद, नविता कुंडू, संगीता सिन्हा, उदय सिंह, शोभा सिंह प्रशिक्षित ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के परिवेश में महिला को सुरक्षित रखें।